मुख्यमंत्री राजश्री योजना का परिचय
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 यह योजना बेटियों के के लिए लाई गई है । बिटिया के हितों को ध्यान में रखकर इस योजना की शुरुआत की गई है। हमारी सरकार बेटियों को सहारा देने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करती रहती है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 इसका जीता जागता उदाहरण है ।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 2016-17 के वित्तीय वर्ष में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान में जन्म लेने वाली लड़कियों को जन्म से लेकर इंटरमीडिएट तक ₹50000 की राशि दी जाती है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 के अंतर्गत सहायता राशि छ: किस्तों में दी जाती है । सभी किस्ते लड़की के जन्म से लेकर उसकी इंटरमीडिएट की शिक्षा तक दी जाती है। यह लाभ 1 जून 2016 से शुरू होने वाले चिकित्सा संस्थानों या जननी सुरक्षा योजना मैं शामिल निजी चिकित्सा संस्थानों मैं जन्म लेने वाली लड़कियों को दिया जाता है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 का उद्देश्य
हमारे समाज में लड़कियों के प्रति एक नकारात्मक सोच फैली हुई है। लोगों को यह लगता है की लड़की पैदा हो गई तो इसका खर्च कहां से उठाएंगे यह हमारे ऊपर बोझ है। ऐसे नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए ही ऐसी योजनाओं को अमल में लाया जाता है। हम धन्यवाद देना चाहेंगे श्री अशोक गहलोत जी का जो इन्होंने इस योजना को अमल में लाया।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करना है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के अंतर्गत सहायता राशि इसलिए दी जाती है ताकि लोगों को या ना लगे की लड़की हमारे ऊपर बोझ है। Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 के अंतर्गत दी जाने वाली राशि से उसे लड़की का काफी हद तक खर्च पूरा किया जा सकता है ।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के लिए पात्रता
राजस्थान के नागरिक जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनको राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करना होगा उसके बाद ही वह योग्य होंगे जो नीचे दिए गए हैं-
- आवेदन कर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए तभी उसको इस योजना का लाभ मिलेगा।
- 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- यदि किसी परिवार में दो से अधिक बेटियां है तो पहले दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- बेटी का जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना मैं शामिल निजी अस्पताल में ही होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता और पिता का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- मातृ- शिशु स्वास्थ्य कार्ड।
- माता-पिता और बेटी की पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- दो बच्चों की पुष्टि करने वाला घोषणा पत्र।
- माता-पिता का जन आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 के कुछ फायदे
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना से माता-पिता को बेटी पैदा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 बेटियों के जन्म से लेकर 12वीं तक ₹50000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- योजना की राशि सीधे लड़की या उसके माता-पिता के बैंक खाते में जमा किया जाता है।
- आवास योजना का उद्देश्य है की लड़कियां शिक्षा प्राप्त करें और समाज में उनके प्रति दृष्टिकोण में सुधार हो।
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024 से राज्य में लिंगानुपात में भी सुधार होगा।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 मैं मिलने वाली किस्तें
- पहली किस्त- बालिका के जन्म पर ₹2500 दी जाती है।
- दूसरी किस्त- बालिका के पहले जन्मदिन पर ₹2000 दिए जाते हैं लेकिन इसके लिए टीकाकरण अनिवार्य है।
- तीसरी किस्त- बालिका का सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश होने पर ₹4000 की किस्त दी जाती है।
- चौथी किस्त- बालिका के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000 दिए जाते हैं।
- पांचवी किस्त - बालिका की सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 11000 रुपए दिए जाते हैं।
- छठी किस्त- बालिका के 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर उसे 25000 रुपए मिलते हैं।
- इस तरह से बालिका को कुल मिलकर ₹50000 मिल जाते हैं।