Mukhymantri Maiya Samman Yojana Apply Online: महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी सरकार जल्दी करें।


मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का परिचय

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना जो झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना की शुरुआत 25 जुलाई 2024 को की गई थी। इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने अपने राज्य की गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। योजना के तहत लगभग राज्य की 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana

इसलिए झारखंड राज्य सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना आवेदन फॉर्म स्वीकार करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन करेगी जहां महिलाएं अंतिम तिथि 15 अगस्त तक जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती है। बता दे कि योजना का आवेदन फॉर्म 21 बर्ष से 50 बर्ष के बीच की महिलाएं ही भर सकती है।

योजना के ऑफलाइन आवेदन 15 अगस्त तक महिलाएं शिविर कैंप के माध्यम से भर सकती है। लेकिन अगर किसी कारण वश महिलाएं शिविर कैंप पर आवेदन करने से वंचित रह जाती है। तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नही है। क्योंकि इसके बाद महिलाएँ Maiya Samman Yojana Official Website के माध्यम से आवेदन कर सकती है। जिसकी समस्त जानकारी नीचे उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाना है। क्योंकि झारखंड राज्य में काफी ऐसी महिलाएं है जिनके परिवार की स्थिति ठीक नही है जिस कारण से वह अपनी जरूरतों को पूरा नही कर पाती है। जो महिलाओं के लिए समस्या का विषय है। इस बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 को शुरू किया है। इस योजना के तहत गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और प्रतिवर्ष रुपये12000 की आर्थिक सहायता राशि सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी। ताकि महिला इस सहायता राशि का उपयोग अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकें।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभ 

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कुछ महत्वपूर्ण लाभ निम्न हैं -
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • इस योजना का लाभ 22 से 50 साल की उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख या उससे कम हो।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेंगी।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने के बाद ही आपको इस योजना के लिए फार्म भरने दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • आवेदक का पहचान पत्र।
  • आवेदक का आयु प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर।
  • आवेदक का बैंक पासबुक।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत पर मौजूद शिविर पर जाना होगा।
  • शिविर कैंप पर मौजूद कर्मचारी से आपको योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को जोड़ें और वापस कर्मचारी के पास जमा कर दे।
  • इस तरह से आपका योजना में आवेदन हो जाएगा।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में अगर आप किसी कारण 15 अगस्त तक आवेदन नही कर पाई है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।Maiya Samman Yojana Online Apply Form भरने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/wcd पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको प्रज्ञा लॉगिन का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको यूजर आईडी, पासवर्ड डालकर कर लोगिन करना होगा।
  • लोगिन करते ही आपके सामने मुख्य पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको Maiya Samman Yojana Online Apply का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने योजना से जुड़ा आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • अब जरूरी मांगे गए दस्तावेजों को जोड़ें।
  • अंत में नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही योजना में आपका आवेदन हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.