Maiya Samman Yojana 1st Kist Jari : मईया सम्मान योजना की पहली किस्त का पैसा आना शुरू हो गया जल्दी से अपना स्टेटस चेक करें

Maiya Samman Yojana

मईया सम्मान योजना की प्रथम किस्त 

जैसा कि आप आप सभी जानते हैं कि मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना में करीब 36 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था जिसमें से केवल 20 लाख महिलाओं को सेलेक्ट किया गया है। इन्हीं 20 लाख महिलाओं के खातों में 1000 रूपए भेजी जानी है। यदि आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो आपको बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत खातों में पैसा भेजना शुरू कर दिया गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको मईया सम्मान योजना के प्रथम किस्त की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अतः इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि प्रथम किस्त का पैसा कभी भी आपके खाते में आ सकता है। ऐसे में में आपको यह पता होना चाहिए कि मईया सम्मान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें। इस लेख में हम आपको स्टेटस चेक करने का तरीका भी बतायेंगे। तो इस लेख को अंतिम लाइन तक जरूर पढ़ें।



मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 

माताओं के सम्मान के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई योजना मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के प्रथम किस्त का इंतजार लाखों महिलाएं कर रहीं हैं। क्योंकि यह पैसा उनके जीवन स्तर में काफी सुधार लाने वाला है। इस योजना में झारखंड सरकार ने प्रत्येक महिला को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। झारखंड सरकार को उम्मीद है कि इस योजना का लाभ लेने के बाद महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में काफी सुधार आयेगा। महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर सकेंगी।
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त 2024 से इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रूपए ट्रांसफर करने की बात कही थी। अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो आपको बता दें कि झारखंड सरकार अपने वादे के मुताबिक आपके खाते में पैसा जरूर भेजेगी। इस योजना से आपको सलाना 12000 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना प्रथम किस्त की तिथि

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त का पैसा ट्रांसफर करने के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 का पैसा ट्रांसफर करने के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी तिथि के अंतर्गत महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना से महिलाओं के खाते में सलाना 1200 रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की जायेगी। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं ससक्त होंगी एवं छोटे छोटे जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
18 अगस्त 2024 से ही पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पैसा भेजना शुरू कर दिया गया है। बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रथम किस्त के लिए पूरी तैयारी कर ली है। और पहले प्रत्येक राज्य के 151 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पहले 3624 पात्र महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। उसके बाद अन्य पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

मईया सम्मान योजना पहली किस्त के लिए आवश्यक योग्यता

पहले से जिन महिलाओं का फार्म वैरिफाई हो चुका है उनको लाभ मिल रहा है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो नीचे दी गई योग्यता से अपनी योग्यता को मिला लें
  • केवल झारखंड की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं का आर्थिक रूप से कमजोर होना अनिवार्य है।
  • महिला के घर का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपए से कम है उन्हें लाभ दिया जाएगा।
  • जिन महिलाओं के पास अंत्योदय योजना के तहत गुलाबी, पीला, सफेद और हरे रंग का राशन कार्ड है उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।


मईया सम्मान योजना प्रथम किस्त का स्टेटस चेक करें

हाल ही में दिए गए अपडेट के मुताबिक झारखंड राज्य सरकार ने यह जानकारी साझा किया है कि आवेदन करने वाली महिलाओं उनके आवेदन की प्राप्ति और स्वीकृति की जानकारी sms के माध्यम से दी जाएगी। इसी के साथ पहली किस्त जारी होने का संदेश भी sms के जरिए महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। अतः मईया सम्मान योजना प्रथम किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।

मईया सम्मान योजना प्रथम किस्त स्टेटस चेक online

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.jharkhand.gov.in/ जाएं ।
  • अब यहां मुख्य पृष्ठ पर दिए गए योजना के लिंक पर क्लिक करके "भुगतान की स्थिति" के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई जानकारी को भरें।
  • फिर "check payment" पर क्लिक करके भुगतान की स्थिति जांचें।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.