यूपी तारबंदी योजना 2024 : किसानों के लिए तारबंदी का 60% खर्चा सरकार उठाएगी

UP Tarbandi Yojana का परिचय 




Tarbandi Yojana

यूपी तारबंदी योजना (UP Tarbandi Yojana) : विगत कुछ वर्षों से आवारा पशुओं की संख्या काफी अधिक हो गई है। आवारा पशु किसानों के खेत में फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कि किसानों की आमदनी घट जाती है और उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। पहले किसान कांटे वाले तार का प्रयोग किया करते थे जिससे पशुओं को काफी चोंट लग जाती थी। किसानों के इस समस्या का निदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को नुकसान से बचाने के लिए UP Tarbandi Yojana की शुरुआत की है। इससे पशुओं को कोई नुक़सान नहीं होता है केवल झटका लगता है जिससे कि वे डर जाते हैं और वहां से दूर भाग जाते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं तो आपको पता होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Tarbandi Yojana के अंतर्गत फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर प्लेट से चलने वाले तारों पर 60% तक की सब्सिडी दी जा रही है। इन तारों की खासियत यह है कि इसमें कांटे नहीं होते हैं बल्कि इन तारों में 12 वोल्ट की करंट दौड़ती है। जिससे आवारा पशुओं को बिना नुकसान पहुंचाये खेतों तक पहुंचने से रोका जा सकता है। 

हालांकि यह करंट पशुओं के लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होता है। बल्कि इसे छूने से झटका लगता है जिससे कि पशु डर जाते हैं और वहां से दूर भाग जाते हैं। अतः जो किसान पशुओं से परेशान रहते हैं वे यूपी तारबंदी योजना में आवेदन कर सकते हैं और अपने खेत के चारों ओर सोलर प्लेट से चलने वाली तारों को लगवा सकते हैं जिससे उनकी फसल सुरक्षित रहती है।

यूपी तारबंदी योजना की खास बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत खेत के चारों तरफ तार लगाने में जो भी खर्च आता है उसका 60% प्रतिशत यूपी सरकार वहन करेगी और सिर्फ 40% खर्च ही किसानों को देना होगा। जो भी किसान तारबंदी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उनको पहले इस योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जानने के अंत तक बने रहीये हमारे साथ।


UP Tarbandi Yojana का उद्देश्य

यूपी तारबंदी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल को पशुओं से बचाना है। जैसा कि हम जानते हैं कि आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं और किसान फसल बचाने के लिए पशुओं को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व हो जाता है कि पशुओं को नुकसान पहुंचाये बिना किसानों के फसलों को बचाने के लिए कोई उपाय किया जाये। और अपने दायित्व को पूरा करते हुए सरकार द्वारा यूपी तारबंदी योजना को चलाया गया है। जिसके अंतर्गत सोलर प्लेट से चलने वाले तारों को सब्सिडी के साथ दिया जाता है। जिससे किसान आसानी से इस योजना का लाभ ले सके।


UP Tarbandi Yojana के लिए आवश्यक योग्यता

इस योजना का लाभ लेने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम योग्यता निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने के बाद ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है -

  • आवेदक किसान उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।

  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

  • आवेदक किसान पहले से इस योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।

  • आवेदक के पास खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए।


UP Tarbandi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूपी तारबंदी योजना का लाभ लेने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है -
  • आवेदक का आधार कार्ड।

  • निवास प्रमाण पत्र।

  • खेत संबंधित दस्तावेज।

  • खसरा - खतौनी।

  • बिजली का बिल।

  • पासपोर्ट साइज फोटो।

  • बैंक पासबुक

  • मोबाइल नंबर।


UP Tarbandi Yojana 2024 में आवेदन करने का तरीका

नीचे कुछ स्टेप्स दिये गये हैं जिनको फालो करके आप इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

  • तारबंदी योजना का लाभ लेने हेतु सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर 'टोकन जनरेट' करें के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फार्म खुलकर सामने आयेगा जिसमें कुछ जरूरी विवरण मांगे जायेंगे जिसको सही -सही भर कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें।

  • पुनः टोकन जनरेट के आप्शन पर क्लिक करें।

  • जब आपका टोकन जनरेट हो जाये तो आपको पक्का बिल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भरनी है।

  • उपरोक्त जानकारी देने के बाद अपने बैंक से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

  • इस तरह से तारबंदी योजना में आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.