नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना (introduction)
Naino Urwarak Subsidy Yojana की शुरुआत 6 जुलाई 2024 को केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा की गई है। इस योजना को AGR-2 योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अन्तर्गत किसानों के खेत की उत्पादन बढ़ाने तथा खेती के लागत को कम करने के लिए नैनो उर्वरक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी। ताकि खेती के लिए रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम से कम किया जा सके। साथ ही साथ मिट्टी की उर्वरकता को भी बढ़ायी जाये। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
इस योजना की घोषणा केन्द्र सरकार ने पहले ही कर दी थी। परन्तु अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर इस योजना को लागू किया गया। नैनो उर्वरक सब्सिडी योनजा का उद्देश्य रासायनिक खेती को कम से कम करना तथा जैविक खेती को बढ़ावा देना है ताकि रासायन फ्री भोजन का उत्पादन आसानी से किया जा सके।
नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना का उद्देश्य
नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना 2024 का लाभ तथा विशेषताएँ
- इस योजना के अन्तर्गत किसानों को नैनो उर्वरक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी।
- नैनो उर्वरक के प्रयोग करने से खेतों में रसायनों का प्रयोग कम किया जा सकेगा।
- नैनो उर्वरक द्रव अवस्था में रहता है जिसे पानी के साथ घोलकर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है।
- नैनो उर्वरक के प्रयोग से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा रासायनिक खेती को धीरे-धीरे कम किया जा सकेगा।
- इस योजना से नैनो उर्वरक को बढ़ावा मिलेगा तथा रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम होगा जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बरकरार रहेगी।
- आधा किलो नैनो उर्वरक 45 किलो रासायनिक उर्वरक के बराबर होता है, जिससे इसका भण्डारण आसान हो जाता है।
- नैनो उर्वरक को एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना आसान होता है।
नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना के लिये पात्रता(Eligibility)
- इस योजना का लाभ केवल किसान ही ले सकते हैें।
- इस योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी को ही दिया जायेगा।
- Nano Fertilizer Subsidy Scheme के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। अतः हर उम्र का किसान योजना के लिए पात्र होगा।
- योजना के लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। अतः सभी किसान पात्र होंगे।
नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज(Documents)
नैनो उर्वरक सब्सिडी योजना 2024 के लिए आवेदन
जैसे ही इस योजना के लिए कोई नया अपडेट आयेगा हम आपको जरूर बताएंगे। नये अपडेट के लिए आप इस ब्लाग को फालो कर सकते हैेें।