विधवा पेंशन योजना Introduction
यू.पी. विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद दिया जाता है। ताकि निराश्रित महिलायें आत्मनिर्भर बन सकें और किसी दूसरे के उपर बोझ न बनें। जैसा कि आप जानते हैं कि जिन महिलाओं के पति नहीं होते हैं। उनका जीवन यापन करना काफी कष्टदायक हो जाता है। जिस कारण से वे अपना जीवन यापन सही तरीके से नहीं कर पाती हैं। निराश्रित महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है।
बता दें कि इस योजना के अन्तर्गत लाभ के रूप में प्रतिमाह 500 रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में 1500 रुपये लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। ताकि निराश्रित महिलाओं को अपना जीवन यापन करने में आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विधवा पेंशन योजना 2024 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु किया गया विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित महिलाओं के आर्थिक जरूरतों को पूूरा करना है। जिससे कि ऐसी महिलाएं जो जिनके पति नहीं हैं उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़े। ऐसी औरतें जिनके पति नहीं होते हैं उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके सबसे बड़ी समस्या होती है अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना होता है। यदि ऐसी महिलायें विधवा पेंशन योजना का फार्म भर देती हैं और उन्हें लाभ मिलता है तो उनकी आर्थिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं। क्योंकि विधवा पेंशन के अन्तर्गत उ. प्र. सरकार द्वारा प्रत्येक निराश्रित महिला के खाते में प्रति महीने 500 रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिये जाते हैें। जिससे कि वे अपनी छोटी - मोटी आर्थिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इस लेख में अन्त तक बने रहीये। क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको यू. पी. विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका बताया जायेगा।
यू.पी. विधवा पेंशन योजना का लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना के अन्तर्गत निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रत्येक तीन महीने में 1500 रूपये दिये जाते हैं।
- विधवा पेंशन का पैसा सीधे निराश्रित महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- ऐसी महिलाएं जो कि निराश्रित हैं इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
- इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।
- इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, जिससे आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- योजना से लाभान्वित महिलाओं की लिस्ट समय - समय पर अपडेट कर दी जाती है। जिसमें कुछ नये नाम जोड़े जाते हैैं तथा पुराने नाम हटाये जाते हैं।
विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक योग्यता
UP Vidhwa Pension Yojana का लाभ लेने हेतु आपको आवेदन करना होगा और इसके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप इस योजना के लिए योग्य हों-
- यू. पी. विधवा पेंशन योजना का लाभ लेनेे के लिए निराश्रित महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ लेने वाली निराश्रित महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- यदि निराश्रित विधवा महिला दूसरी शादी कर लेती है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले पायेगी।
विधवा पेंशन योजना में आवेदन के लिये आवश्यक दस्तावेज
यू.पी. विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिये आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है-
- निराश्रित महिला का आधार कार्ड।
- महिला का आय प्रमाण पत्र।
- महिला का जाति प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- वोटर आई डी.।
- राशन कार्ड।
- महिला का जाति प्रमाण पत्र।
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- मोबाइल नम्बर।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे बताये गये स्टेप्स को फालो करके इस योजना के लिये आवेदन कर सकती हैं-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के "एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल" के आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर "निराश्रित महिला पेंशन योजना" का विकल्प दिखायी देगा उसी विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है।
- अगले पेज पर "आनलाइन आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने निराश्रित महिला पेंशन योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जयेगा।
- आवेदन फार्म में मांगी गयी सभी जानकारी को सही-सही भरें।
- सभी आवश्यक द्स्तावेजों को अपलोड कर दें।
- उसके बाद कैप्चा फील करें। और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर आईडी. और पासवर्ड भेज दिया जायेगा। जिससे की आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकें।
- इस तरह से आपका आवेदन निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
विधवा पेंशन योजना में आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आपके द्वारा किये गये आवेदन की स्थिति देखने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फालों करें-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के "एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल" के आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर "निराश्रित महिला पेंशन योजना" का विकल्प दिखायी देगा उसी विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है।
- अगले पेज पर "आवेदक लागिन" का विकल्प दिख रहा होगा। उसी पर क्लिक कर दे।
- अब अगले पेज पर Select Pension Scheme में Widow Pension सेलेक्ट करें। और रजिस्ट्रेशन नम्बर और मोबाइल नम्बर डालकर ओ.टी.पी. प्राप्त करें। उसके बाद ओ.टी.पी. डालकर लागिन करें।
- अब आपके सामने आपके द्वारा भरे गये आवेदन फार्म की स्थिति दिखायी देगी।
- इस तरह से आप अपने द्वारा भरे गये आवेदन फार्म की स्थिति देख सकते हैं।
विधवा पेंशन योजना 2024 की नई लिस्ट कैसे देखें?
यू.पी. विधवा पेंशन योजना 2024 की नई लिस्ट को देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के "एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल" के आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर "निराश्रित महिला पेंशन योजना" का विकल्प दिखायी देगा उसी विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है।
- अगले पेज पर आपको "पेंशनर सूची" का विकल्प दिखायी देगा। इसमें आपको "पेशनर सूची 2024-25" सेलेक्ट करना हैे।
- अगले पेज पर अपना जिला सेलेक्ट करें।
- अगले पेज पर अपना ग्रामीण या शहरी जो भी है ब्लाक का चयन करें।
- अगले पेज पर अपने ग्राम सभा का चयन करें।
- अब अपने गाँव का नाम सेलेक्ट करें।
- अब आपके सामने आपके गाँव के सभी निराश्रित पेंशनरों की सूची आ चूकी है।
- इस तरह से आप निराश्रित महिला पेंशन की नई सूची देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक-
एकीकृत पेशन योजना की आफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।