Mukhymantri Bahan Beti Swavlamban Yojana का परिचय
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना झारखंड की गरीब महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी उम्र कम से कम 25 साल और अधिक से अधिक 50 साल हो। यह योजना सुनिश्चित करती है कि समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 सीधे उनके बैंक खातों में मिले, जिससे वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। विशेष रूप से 25 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को लक्षित करते हुए, इस कार्यक्रम का प्रबंध महिला एवं बाल विकास और सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
हाल ही में एक बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं को तुरंत लाभान्वित करने के लिए योजना के तत्काल कार्यान्वयन पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को शिक्षित, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत 25 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक महीने 1000 रुपए भेजा जाएगा। इस पैसे का उपयोग महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। इस योजना से महिलाओं के शिक्षा ,स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं अपने परिवार में निर्णय ले सकें। सरकार द्वारा इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा ताकि अधिकसे अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। यह योजना महिलाओं की दूसरों पर निर्भरता को कम करती है। छोटे-मोटे कामों के लिए महिलाओं को दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना की मुख्य विशेषताएं
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य भर में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना 2024 की शुरुआतकी है। इस योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं -
- इस योजना के अंतर्गत सभी वर्गों की जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक महीने₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य में 38 से 40 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- सरकार इस योजना के लिए सालाना 4000 करोड रुपए से अधिक आवंटित करने की योजना बना रही है।
- इस योजना का प्रबंधन झारखंड महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
- आवेदन 1 जुलाई से स्वीकार किए जाएंगे, वित्तीय सहायता अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।
- योजना को आसान बनाने के लिए जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
- जुलाई से पूरे झारखंड में आवेदन सिविर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ लेने हेतु कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, अंत: अपनी योग्यता को जांचने के बाद ही आवेदन करें -
- लाभार्थी झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु कम से कम 25 साल और अधिक से अधिक 50 साल होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं को पहले से ही किसी पेंशन का लाभ मिल रहा है, वे महिलाएं योग्य नहीं होंगी।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
Mukhymantri Bahan Beti Swavalamban Yojana 2024 में आवेदन के लिए आवेदक के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जो निम्नलिखित हैं -
- आवेदक के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
- आवेदक का राशन कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- बैंक खाता पासबुक।
- आयु प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनको नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। बता दें कि इस योजना के लिए केवल ऑफलाइन फॉर्म ही स्वीकार्य है। अतः नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।और फिर सावधानी पूर्वक फार्म में पूछे गये सभी जानकारी को भरें। फार्म को सही -सही भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ संबंधित विभाग में जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
आफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
आफिशियल विज्ञापन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसी ही योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फालो करें।